भिलाई. हाइटेक सुपरस्पेशालिटी हॉस्पिटल के डायरेक्टर मनोज अग्रवाल ने आज अस्पताल के पांच वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर कहा कि इस दौरान हमने अनेक उपलब्धियां हासिल की हैं. एक परिवार की तरह हम सब आगे बढ़ रहे हैं और आने वाले साल में शहर को नई सौगातें देने जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि हाइटेक अब नए विभागों के साथ और भी ज्यादा मजबूत होकर छठवें वर्ष में प्रवेश कर रहा है.












