भिलाई। श्री शंकराचार्य महाविद्यालय के वाणिज्य विभाग द्वारा “विनियोजक जागरूकता एवं रोजगारमूलक“ विषय पर अतिथि व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता श्री रवि आर्या जी, स्मार्ट ट्रेनर एवं इन्वेस्टमेंट एडवाइजर, सीडीएसएल और एनआईएसएल ने विनियोजकों को कहाँ और कैसे विनियोग करें जो ज्यादा फायदेमंद हो तथा इस क्षेत्र से रोजगार कैसे प्राप्त किया जा सकता है, आदि विषय पर विस्तार से बताया।












