भिलाई। हाइटेक पैरामेडिकल इंस्टीट्यूट में तीन विधाओं में एक वर्षीय पाठ्यक्रम प्रारंभ किया गया है. इसके लिये अभ्यर्थी को बायोलॉजी विषय के साथ 12वीं उत्तीर्ण होना अनिवार्य है. इन पाठ्यक्रमों में पैथोलॉजी टेक्नीशियन, एक्स-रे टेक्नीशियन तथा ओटी टेक्नीशियन शामिल हैं. सभी पाठ्यक्रमों के लिए प्रवेश की अंतिम तिथि 31 दिसम्बर है.












