भिलाई। हाइटेक सुपरस्पेशालिटी हॉस्पिटल में एक घायल युवक की पेशाब नली की मरम्मत मुंह की कोशिकाओं से किया गया. युवक सड़क हादसे में घायल हो गया था जिससे उसकी पेशाब की नली चोटिल हो गई थी. ऐसे मामलों में मुंह के म्यूकोसा से ग्राफ्ट तैयार किया जाता है. यह सर्जरी यूरोलॉजिस्ट डॉ नवीन वैष्णव ने की.












