भिलाई। पिछले कई वर्षों से एक अजीब सी परेशानी से जूझ रही महिला को हाइटेक सुपरस्पेशालिटी हॉस्पिटल में आकर राहत मिली है. दल्ली राजहरा निवासी इस 30 वर्षीय महिला के जननांग के क्षेत्र में कोई स्पर्श चेतना नहीं थी. अब उसकी चाल में भी लड़खड़ाहट नजर आने लगी थी. स्थानीय चिकित्सक की सलाह पर वह हाइटेक पहुंची और अब वह बिल्कुल ठीक है.












