दुर्ग। 13 दिसम्बर 2024 को छत्तीसगढ़ सरकार के सुशासन के सफलतापूर्वक 1 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य पर शासकीय डाॅ. वा. वा. पाटणकर कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय, दुर्ग में विविध कार्यक्रम दिनांक 09 दिसम्बर से 20 दिसम्बर तक आयोजित किए गए। इस तारतम्य में दिनांक 14 दिसम्बर को ’सुशासन सायकल रैली’ का आयोजन किया गया। एवं दिनांक 16 दिसम्बर को ’स्लोगन’ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।












