भिलाई। श्री शंकराचार्य प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी की बीएससी की छात्रा साक्षी साहू का चयन विकसित भारत यंग लीडर डायलॉग के अंतर्गत नई दिल्ली में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय युवा उत्सव के लिए किया गया है। विकसित भारत के लिए टेक्नोलॉजी विषय पर साक्षी की प्रस्तुति को राज्य स्तर पर सराहा गया। राष्ट्रीय स्पर्धा जनवरी के प्रथम सप्ताह में नई दिल्ली में आयोजित होगी।












