भिलाई। श्री शंकराचार्य महाविद्यालय जुनवानी भिलाई में शिक्षा विभाग द्वारा 6 जनवरी 2025 को सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्य डॉक्टर अर्चना झा दिन एकेडमी डॉक्टर के दुर्गा प्रसाद राव मुख्य अतिथि श्रीमती विनीता गुप्ता पिडीलाइट ट्रेनर उपस्थित रही। सरस्वती वंदना पश्चात अतिथियों का स्वागत महाविद्यालय के परंपरा अनुसार पौधा भेंट कर किया गया।












