भिलाई. जिसे वह मामूली चोट समझ रहा था, वह इतना गंभीर निकला कि उसके सर्जरी करनी पड़ी. दरअसल, वह काम करते समय पैर फिसलने के कारण गिर गया था. गिरते समय पाइप का एक टुकड़ा उसके पेट से टकराया था. पर वहां कोई निशान नहीं था. पर पेट में तेज दर्द था. कुछ खाने पर उल्टी हो जा रही थी. दोपहर को वह अस्पताल पहुंचा तब जाकर चोट की गंभीरता का अंदाजा हुआ.












