लोग भले ही सनातन की दुहाई दें पर भारतीय ज्ञान परम्परा को लेकर उसके मन में आज भी दुविधा है. यही दुविधा दिल्ली विश्वविद्यालय में किये जा रहे एक प्रयोग का काल बन गई. दरअसल, यहां एक रिसर्च प्रोजेक्ट के तहत परिसर में स्थित पोर्टा केबिन की दीवारों पर गोबर और मिट्टी का लेप लगाया जा रहा था. मान्यता है कि गोबर एक बेहतरीन इंसुलेटर है जो तापमान को नियंत्रित करने में सक्षम है. पारम्परिक घरों को इसीलिए गोबर से लीपा जाता था. पर इसका कोई साइंटिफिक डेटा नहीं है. इसलिए, यहां प्रयोग के तौर पर एक कक्ष की दीवारों को गोबर-मिट्टी से पोता जा रहा था ताकि डेटा कलेक्ट किया जा सके.












