पहलगाम में आतंकी हमले के बाद भारत के सब्र का बांध टूट चुका है. प्रधानमंत्री मोदी के सख्त रवैये के बाद पाकिस्तान में हड़कंप मचा हुआ है. आतंकियों को लांचिग पैड से हटाकर वापस बंकरों में भेजा जा रहा है. पाकिस्तान बार-बार युद्ध की संभावना जता रहा है. अर्थात परोक्ष रूप से वह स्वीकार कर रहा है कि आतंकवादियों को पालने-पोसने में पाकिस्तान की सरकार का नहीं तो न सही, सेना का हाथ जरूर है.












