भिलाई. नारायणा ई-टेक्नो स्कूल, जुनवानी ने शिक्षा के क्षेत्र में अपने नए अध्याय की शुरुआत एक भव्य दो दिवसीय आयोजन के साथ की, जिसमें परंपरा, प्रेरणा और नवाचार का अद्भुत संगम देखने को मिला. मुख्य समारोह में मुख्य अतिथि श्रीमती ऋचा रिकेश सेन की गरिमामयी उपस्थिति रही. दीप प्रज्वलन एवं मंत्रोच्चारण के साथ समारोह की विधिवत शुरुआत हुई.












