भिलाई। श्री शंकराचार्य महाविद्यालय के बौद्धिक संपदा अधिकार प्रकोष्ठ एवं आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ द्वारा एक दिवसीय ऑनलाइन राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन किया गया. “बौद्धिक संपदा अधिकार, पेटेंट एवं डिज़ाइन फाइलिंग” पर आयोजित यह कार्यशाला राजीव गांधी राष्ट्रीय बौद्धिक संपदा प्रबंधन संस्थान, नागपुर के सहयोग से राष्ट्रीय बौद्धिक संपदा जागरूकता मिशन के अंतर्गत आयोजित की गई.












