भिलाई। श्री शंकराचार्य महाविद्यालय के वाणिज्य विभाग द्वारा एकदिवसीय सेमिनार का आयोजन किया गया. बिजनेस डाटा एनालिटिक्स नामक विषय पर आयोजित इस सेमिनार को विभाग के एक भूतपूर्व छात्र मानव बर्मन के द्वारा आयोजित किया गया. मानव बर्मन ने कनिष्ठ छात्रों को जो एमबीए करना चाहते हैं को डाटा एनालिटिक्स के महत्व के बारे में विस्तार से बताया.












