दुर्ग। राष्ट्रवादी चिंतक, लेखक एवं वक्ता पुष्पेन्द्र कुलश्रेष्ठ का कहना है कि यदि राष्ट्र की इच्छा शक्ति राजा के साथ खड़ी हो जाए, तो आप भी इजराइल बन सकते हैं. उन्होंने कहा कि आपने अपनी ताकत दिखाई तो दुनिया को समझ आ गया कि आप कौन हो. श्री कुलश्रेष्ठ ने कहा कि रोज-रोज उन सवालों को न उठाओ, जिसकी आपको ठीक से जानकारी ही नहीं है.












