भिलाई। टीबी ने इस महिला पर सालों बाद दोबारा आक्रमण कर दिया था. इस बार टीबी के चलते उसकी बायीं किडनी और बड़ी आंत आपस में जुड़ गए थे. इसे कोलो-रीनल फिस्टुला कहते हैं. दिक्कत यह हुई कि पहले जिस यूरोलॉजी सेन्टर में उसका इलाज किया गया वहां केवल किडनी के सूजन पर ध्यान दिया गया. टीबी की तरफ किसी का ध्यान गया ही नहीं. इसके चलते समस्या और गंभीर हो गई और मरीज को हाइटेक सुपरस्पेशालिटी हॉस्पिटल लाया गया जहां एक जटिल सर्जरी के बाद मरीज के स्वास्थ्य में तेजी से सुधार हो रहा है.












