दुर्ग. संस्कार का विद्यार्थी जीवन में अत्यंत महत्व है. संस्कारित होने पर सफलता हर स्थान पर प्राप्त होती है, जो कि विद्यार्थियों की दिशा व दशा का निर्धारण करता है. भारतीय ज्ञान परंपरा का आत्मसात कर विद्यार्थी उन्नति की ओर अग्रसर हो सकता हे. उक्त बातें शासकीय विश्वनाथ यादव तामस्कर स्नातकोत्तर स्वशासी महाविद्यालय के दीक्षारंभ समारोह के मुख्य अतिथि दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव ने कहीं.












