राजनांदगांव. कॉन्फलुएंस कॉलेज न केवल विद्यार्थियों का शैक्षणिक विकास करता है बल्कि उचित कैरियर गाइडेंस प्रदान कर उनके कैरियर के लिए एक रास्ता भी बनाता है. इस वर्ष आयोजित ओपन प्लेसमेंट कैंपस में दो होनहार विद्यार्थियों का चयन हुआ है. कैंपस में दिग्विजय महाविद्यालय, शिवनाथ साइंस कॉलेज, कमला कॉलेज, सीआईटी कॉलेज, अशोक कॉलेज, एवं रॉयल कॉलेज, सहित अन्य महाविद्यालय भी शामिल हुए.












