वैसे तो पश्चिम में “हग” करना एक बेहद सामान्य प्रक्रिया है. यहां लोग मिलने पर एक दूसरे को ‘हग’ करते हैं, अर्थात गले लगाते हैं. भारी भरकम ठंड के कपड़ों के साथ यह काम थोड़ा मुश्किल हो सकता है पर इसके अपने मायने हैं. वैसे तो गले लगाने का चलन अपने यहां भी काफी पहले से रहा है पर आम तौर पर पुरुष ही पुरुष को झप्पी देते हैं और महिलाएं महिलाओं को. पर अब इसका महत्व सभी को समझ में आने लगा है.












