स्विट्जरलैंड और ऑस्ट्रिया के बीच बसा एक छोटा सा देश है लिचटेंस्टीन, जिसकी गिनती दुनिया के सबसे अमीर और खुशहाल देशों में होती है। यहां का क्राइम रेट करीब जीरो है। पूरे देश में सिर्फ 100 पुलिस अधिकारी हैं, और जेल में इस वक्त केवल सात लोग बंद हैं। इस देश में कोई हवाई अड्डा तक नहीं है। लोग फ्लाइट पकड़ने पड़ोसी देश जाते हैं. इस देश के पास अपनी कोई सेना भी नहीं है.












