भिलाई। श्री शंकराचार्य महाविद्यालय के लियो क्लब समर्पण एवं लायंस क्लब भिलाई पिनेकल के संयुक्त तत्वाधान में नेहरू नगर ईस्ट गार्डन में पौधारोपण किया गया. इस दौरान सभी ने पौधों का संरक्षण करने एवं दूसरों को इसके लिए प्रेरित करने का भी संकल्प लिया. इस कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रतिजागरूकता फैलाना और पौधों के महत्व को समझाना था.












