भिलाई। श्री शंकराचार्य महाविद्यालय के सृजन कला केंद्र में कौशल विकास हेतु राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वावधान में गाय के गोबर से बने स्वदेशी उत्पादों के निर्माण पर आधारित दो दिवसीय विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया. इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को स्थानीय संसाधनों के उपयोग, पर्यावरण संरक्षण, स्वरोजगार, एवं आत्मनिर्भरता की दिशा में प्रशिक्षित एवं प्रेरित करना रहा.












