दुर्ग। शासकीय डाॅ. वा. वा.पाटणकर कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय की प्रो रेशमा लाकेष को शिक्षा साहित्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्यों के लिये भारत सरकार के नीति आयोग द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान अखिल भारतीय कबीरमठ द्वारा कबीर कोहिनूर सम्मान 2025 से सम्मानित किया गया। यह सम्मान नागौर जिले के बड़ी खाटू में आयोजित कबीर कीर्ति स्तम्भ शिलान्याय व सम्मान समारोह में दिया गया।












