भिलाई। श्री शंकराचार्य महाविद्यालय के प्राध्यापकों द्वारा गठित प्रेरणा शिक्षक संघ द्वारा महाविद्यालय के स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर सामाजिक उत्तरदायित्व का निर्वहन करते हुए भिलाई नगर स्टेशन को व्हील चेयर एवं सैनिक कल्याण कोष में सम्मानजनक राशि भेंट की गई. हमारे वीर सैनिकों और उनके परिवारों के प्रति सम्मान व्यक्त किया गया.












