भिलाई. श्री शंकराचार्य महाविद्यालय में कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य में एक भव्य एवं गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया. यह आयोजन एनएसएस एवं एनसीसी इकाइयों के संयुक्त तत्वावधान में सम्पन्न हुआ. महाविद्यालय परिसर देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत हो वीर सैनिकों के शौर्य एवं बलिदान को नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की. एनसीसी एवं एनएसएस कैडेट्स द्वारा देशभक्ति भाषण कविता पाठ और नाट्य प्रस्तुति दी गयी जिसमें पुलवामा हमला और ऑपरेशन कारगिल की विजय यात्रा को दर्शाया गया.












