जालंधर. अपनी प्रतिभा से दुनिया को चकाचौंध करने वाला एक शतायु एथलीट सड़क हादसे का शिकार हो गया. दुनिया भर में अपने अद्भुत मैराथन रिकॉर्ड्स के लिए मशहूर एथलीट फौजा सिंह का सोमवार को पंजाब के जालंधर में निधन हो गया. 114 साल के फौजा सिंह को जालंधर में उनके घर के बाहर एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी. वह सैर के लिए निकले थे. उनके नाम पर कई अंतरराष्ट्रीय रिकार्ड हैं. उन्होंने एडीडास के लिए विज्ञापन में भी काम किया है.












