दुर्ग। शासकीय विश्वनाथ यादव तामस्कर स्नातकोत्तर स्वशासी महाविद्यालय भूगर्भशास्त्र विभाग के भूतपूर्व सहायक प्राध्यापक प्रो प्रदीप ठाकुर का प्राचार्य डाॅ. अजय कुमार सिंह ने शाॅल एवं श्रीफल भेंटकर सम्मान किया. इस अवसर पर भूगर्भशास्त्र के विभागाध्यक्ष डाॅ. एस.डी. देशमुख, वरिष्ठ प्राध्यापक डाॅ. ए.के. खान तथा भूतपूर्व छात्र जियो साॅल्यूशन्स के डायरेक्टर श्री शलभ शाह, एचडीएफएसी बैंक के वाइस प्रेसिडेंट सुनीत राॅय, भूवैज्ञानिक मनोज वर्मा तथा भिलाई इस्पात संयंत्र के एजीएम मनीष दुबे भी उपस्थित थे.












