दुर्ग। हेमचंद यादव विश्वविद्यालय में पूर्व में पदस्थ वित्त अधिकारी, श्री सुशील गजभिये का विदाई समारोह आयोजित किया गया तथा नए वित्त अधिकारी के रूप में पदस्थ श्रीमती ममता अवस्थी का स्वागत किया गया। कुलपति, प्रो. संजय कुमार तिवारी ने कहा कि श्री सुशील गजभिये ने संस्थागत विकास के लिए सराहनीय कार्य किये। वित्त विषय पर मौलिक किताब लिखी हैं। श्री गजभिये को दो विश्वविद्यालयों में कार्य का दायित्व सौंपा गया है।












