भिलाई. श्री शंकराचार्य महाविद्यालय, जुनवानी, भिलाई के बॉटनी विभाग के बी.एससी. फाइनल ईयर के विद्यार्थियों ने एक नवीनतम एवं पर्यावरण हितैषी ऑटोमैटिक प्लांट इरिगेशन सिस्टम का कार्यशील मॉडल तैयार किया. यह मॉडल पौधों की मिट्टी की नमी का पता लगाकर स्वतः ही पानी देने की प्रक्रिया को संचालित करता है, जिससे जल संरक्षण को बढ़ावा मिलता है और पौधों की देखरेख अधिक वैज्ञानिक ढंग से की जा सकती है.












