हिन्दुओं के स्वर्ग उत्तर प्रदेश से एक विचलित करने वाली घटना सामने आई है. बरेली के बहेड़ी कस्बे के एक शिक्षक को जूतों से मारने की, जूते से मारने वाले को ईनाम देने की, रास्ते में रोककर उसकी पिटाई करने की धमकी दी जा रही है. उन्हें सनातन का गद्दार बताया जा रहा है. एफआईआर दर्ज करना तो दूर – पुलिस उक्त शिक्षक का आवेदन तक स्वीकार नहीं कर रही है. उसे सुरक्षा दिलाना तो बहुत दूर की बात है.












