दुर्ग। शासकीय डाॅ. वा. वा. पाटणकर कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय, दुर्ग राष्ट्रीय सेवा योजना ईकाई द्वारा व्यास पूजा कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस अवसर पर प्राचार्य डाॅ. रंजना श्रीवास्तव ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि आधुनिक परिवेश में भारतीय ज्ञान परम्परा से परिचित कराने के लिए वैदिक ज्ञान एवं महाकाव्य की प्रासंगिकता को समझने के लिए व्यास पूजा कार्यक्रम का आयोजन किया गया.












