दुर्ग। हेमचंद यादव विश्वविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना प्रकोष्ठ एवं स्कूल शिक्षा विभाग के द्वारा मादक पदार्थों के विरुद्ध नशामुक्ति हेतु विशाल जागरूकता रैली का आयोजन किया गया. कुलपति प्रो. संजय तिवारी ने अपने संबोधन में कहा कि स्वस्थ तन, मन, धन के लिए नशामुक्त समाज बहुत आवश्यक है. आज हमारे समाज का एक बड़ा वर्ग नशे में लिप्त है. रैली का उद्देश्य एक ऐसे समाज का निर्माण करना है, जहां हर व्यक्ति स्वस्थ एवं खुशहाल जीवन यापन कर सके.












