दुर्ग। शासकीय डॉ. वा.वा.पाटणकर कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में छत्तीसगढ़ रजत जयंती उत्सव के अन्तर्गत भूतपूर्व छात्रा मिलन समारोह ‘संगवारी मड़ई’ का आयोजन महाविद्यालय की प्राचार्य डाॅ. रंजना श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में किया गया. प्राचार्य डॉ. रंजना श्रीवास्तव ने अपने प्रदेश की संस्कृति की जानकारी के महत्त्व को बताया एवं भूतपूर्व छात्राओं के योगदान की सहारना की. उन्होंने कहा कि महाविद्यालय की छात्राएँ समाज की विभिन्न क्षेत्रों में अपनी सेवाएँ दे रही हैं जिन पर हमें गर्व है.












