भिलाई। किसी हादसे में सिर पर लगी गंभीर चोटों के साथ ही चेहरे पर भी गहरे जख्म हो सकते हैं. चेहरे की टूटफूट के इलाज की सुविधा अब भी बड़े शहरों तथा मेडिकल कालेजों तक ही सीमित है. इसी दिशा में अपनी प्रयास तेज करते हुए एसोसिएशन ऑफ ऑटोलैरिंगोलॉजिस्ट्स ऑफ इण्डिया ने एक राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन यहां किया. कार्यशाला में कैडेवरिक डेमोंस्ट्रेशन के साथ ही स्कल मॉडल्स पर प्रशिक्षुओं को हैण्डस-ऑन ट्रेनिंग दी गई.












