कबूतरों से इंसानों का रिश्ता पुराना है. लखनऊ, दिल्ली, मुम्बई सहित कुछ शहरो में यह शौक कुछ अधिक है. पर क्या आप जानते हैं कि कबूतरों की बीट में कुछ ऐसे माइक्रोऑर्गेनाइज्म होते हैं जो कई गंभीर बीमारियां पैदा कर सकते हैं. जब कबूतर का मल सूख जाता है तो ये जीवाणु सूख कर हवा में घुल मिल जाते हैं और सांस के द्वारा शरीर में प्रवेश कर जाते हैं.












