बेंगलुरु। बेंगलुरु के स्पर्श हॉस्पिटल की मेडिकल टीम और मेट्रो रेल (BMRCL) ने मिलकर रिकार्ड समय में हृदय और फेफड़े रेसिपिएंट को पहुंचाए. समय पर डोनर के इन ऑर्गन्स के पहुंचने से दो लोगों को नई जिन्दगी मिल गई. बेंगलुरू जैसे शहर में इस दूरी को मेट्रो के अलावा किसी और तरीके से जल्दी पहुंचाया जाना संभव नहीं था.












