भिलाई। जनसंघ के पितृ पुरुष पंडित दीनदयाल उपाध्याय की नयनाभिराम प्रतिमा का निर्माण सुप्रसिद्ध मूर्तिकार डॉ. अंकुश देवांगन ने किया है। नेहरू नगर भिलाई में अतिशीघ्र ही प्रतिमा का अनावरण बड़े ही धूमधाम के साथ किया जाएगा। प्रख्यात मॉडर्न आर्ट चित्रकार डी.एस. विद्यार्थी, समाजसेवी विमान भट्टाचार्य, बी.एल. सोनी, मोहन बराल, प्रवीण कालमेघ, मीना देवांगन, साहित्यकार मेनका वर्मा तथा संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार के ललित कला अकादमी से जुड़े अनेक सदस्यों ने इसे अब तक बने भारत के श्रेष्ठतम कृतियों में से एक बताया है।












