रायपुर। मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी जिले में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने हेतु स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगातार प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं। इससे जिले की स्वास्थ्य सेवाओं में व्यापक सुधार हो रहे हैं। जिले में सिजेरियन डिलीवरी सुविधा की सफल शुरुआत एक प्रमुख उपलब्धि के रूप में सामने आई है। पूर्व में उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं को जिला चिकित्सालय राजनांदगांव रेफर किया जाता था, जिसके लिए लंबा सफर तय करना पड़ता था।












