नई दिल्ली। अंडे को सुपरफूड माना जाता है क्योंकि इसमें वो सभी जरूरी पोषक तत्व होते हैं, जो शरीर को चाहिए। ऐसा दावा किया जा रहा है कि अंडों में नाइट्रोफुरंटोइन (Nitrofurans) नामक प्रतिबंधित एंटीबायोटिक पाया जा रहा है। इस खबर के बाद FSSAI ने अपने सभी कार्यालयों को निर्देश दिए हैं कि वे ब्रांडेड और बिना ब्रांड वाले दोनों तरह के अंडों के सैंपल इकट्ठा करें और जांच के लिए भेजें। इन सैंपल्स को 10 अलग-अलग लैब में भेजा जाएगा।












