रायपुर । स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के मार्गदर्शन एवं नियंत्रक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन के निर्देशन में विभाग नागरिकों को गुणवत्तायुक्त खाद्य समाग्री उपलब्ध कराने लगातार कार्यवाही कर रही है। विभाग ने जहां एक लाख 75 हजार रुपए की मिठाइयां जब्त कीं या नष्ट करवाईं वही 14 लाख 63 हजार रुपए का सिंथेटिक पनीर भी जब्त किया है। कई अन्य चीजों के भी सैम्पल लिये गये एवं जांच के लिए भेजे गए।












