Kabir Vani Deputy CM Sharma

Deputy CM Vijay Sharma praises the teachings of Sant Kabir

बेमेतरा। ग्राम पंचायत लोलेसरा में आयोजित संत कबीर समागम के तीसरे दिन प्रदेश के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने संत कबीर वंशावली गुरु प्रकाश मुनि नाम साहेब जी के श्रीचरणों में नमन कर प्रदेश की खुशहाली, समृद्धि और तरक्की की कामना की। श्री शर्मा ने कहा कि संत कबीरदास की वाणी और उपदेशों में सर्व समाज की सार्थकता और कल्याण निहित है। कबीर का संदेश सामाजिक समरसता, सामाजिक सद्भाव और सौहार्द की भावना को सुदृढ़ करता है। संत कबीर की शिक्षाएं युगों-युगों तक मानव कल्याण के लिए प्रेरणास्रोत बनी रहेंगी।

Full size460 × 300

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *