राजनांदगांव। भूतपूर्व सैनिक कल्याण संगठन, राजनांदगांव के तत्वावधान में राष्ट्रीय सेवा योजना के छात्रों द्वारा विस्तार गतिविधि के अंतर्गत विजय दिवस के अवसर पर भव्य तिरंगा यात्रा एवं ऐतिहासिक राष्ट्रभक्ति युक्त कार्यक्रम आयोजन किया गया। आयोजन में देशभक्ति, शौर्य और एकता का संदेश पूरे नगर में गूंज उठा। कॉन्फ्लूएंस कॉलेज के एनएसएस स्वयंसेवकों ने भी इसमें सक्रिय भागीदारी दी।












