भिलाई। प्रख्यात अभिनेता अनुपम खेर ने छत्तीसगढ़ के लोकवाद्य संग्राहक रिखी क्षत्रिय और उनके समूह की प्रस्तुति को खूब सराहा। अभिनेता अनुपम खेर ने इस प्रस्तुति की न सिर्फ खुल कर तारीफ की बल्कि अपने सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर भी किया। मौका था छतरपुर (मध्य प्रदेश) में आयोजित 11वें खजुराहो अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल का।












