एमसीबी। रेल अधिनियम 1989 के अंतर्गत जिला मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में चिरमिरी-नागपुर हॉल्ट नई ब्राड गेज रेलवे लाइन परियोजना हेतु अधिग्रहित की जा रही भूमि के मामलों में प्रभावित भू-स्वामियों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। शासन द्वारा जारी नवीन मार्गदर्शिका उपबंध 2025-26 एवं अद्यतन बाजार मूल्य के आधार पर प्राथमिक प्रतिकर की राशि का पुनः परीक्षण कर उसे संशोधित किया गया है।












