भिलाई। ऐसा भी कभी-कभी होता है। मामूली तकलीफ के लिए खाई गई दवा ही नई मुसीबत लेकर आ जाती है। अकसर ऐसा परेशानी दवा के साइड इफेक्ट या किसी दूसरी बीमारी के उभर आने के कारण होती है पर यह मामला अलग था। लगभग 80 साल की इस वृद्ध कोई आयुर्वेदिक दवा ले रही थी। एक बार औषधि की गोली (टिकिया) गले से नीचे उतरी ही नहीं। जब इंडोस्कोप से भी उसे निकाला या आगे बढ़ाया जाना संभव नहीं हुआ तो उसे हाईटेक रिफर कर दिया गया।












