रायपुर। चाइल्ड हेल्प लाइन, आरपीएफ, जीआरपी और बचपन बचाओ आंदोलन की संयुक्त टीम ने दो बच्चों को बंगाल से बाटनेरा ले जाते हुए मानव तस्कर गिरोह को गिरफ्तार कर लिया है। इन बच्चों को यहां फैक्ट्री में काम करने के लिए ले जाया जा रहा था। जहां उन्हें मामूली जेबखर्च और रहना खाना की शर्त पर काम करना था। बच्चों को चाइल्ड लाइन को सौंप दिया गया है।












