रायपुर। ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों की आय बढ़ाने, स्थायी आजीविका के साधनों को सुदृढ़ करने तथा जल संरक्षण को बढ़ावा देने की दिशा में छत्तीसगढ़ राज्य में महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। जिलों में ‘वीबी-जी राम जी’ योजना से ग्रामीण आजीविका को बढ़ावा देने के लिए बड़े पैमाने पर डबरी का निर्माण प्राथमिकता से होगा। बालोद जिले में योजना के तहत वर्ष 2025-26 में 300 आजीविका डबरी के निर्माण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।












