भिलाई। पटना में आयोजित राष्ट्रीय श्वसन सम्मेलन नैपकॉन 2025 में बीएसपी सेक्टर 9 अस्पताल के श्वसन चिकित्सा विभाग में वरिष्ठ सलाहकार डॉ. त्रिनाथ दाश को फैलोशिप ऑफ द इंडियन चेस्ट सोसाइटी से सम्मानित किया गया है। सम्मेलन नेशनल कॉलेज ऑफ चेस्ट फिजिशियन और इंडियन चेस्ट सोसाइटी के तत्वावधान में आयोजित किया गया था।












