रायपुर। उपमुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा ने विकासखंड बोड़ला के ग्राम सरेखा निवासी एक पैर से दिव्यांग नेमीसिंह साहू को पेट्रोल चलित स्कूटी प्रदान की। नेमी सिंह ने स्कूटी चालू तो कर ली पर लड़ख़ड़ा गया। श्री शर्मा ने तुरन्त उन्हें सहारा दिया और स्कूटी चलाने में उनकी मदद की।












