भिलाई। सर्दियों में ठंडी हवा और कम तापमान ब्लड वेसल्स को भी प्रभावित करती हैं. बाहर ठंड बढ़ती है, तो शरीर खुद को गर्म रखने की कोशिश करता है. शरीर में खून का बहाव तेज हो जाता है. ऐसे में ब्लड वेसल्स के प्रभावित होने से कई समस्याएं हो सकती हैं. अच्छी बात यह है कि इस स्थिति का मुकाबला कसरत के साथ ही खान-पान के नियमों में कुछ बदलाव के साथ आसानी से किया जा सकता है.












